झारखंड

मरीजों की मौत पर लगातार हो रहा हंगामा

Admin Delhi 1
23 Sept 2023 2:17 PM IST
मरीजों की मौत पर लगातार हो रहा हंगामा
x

जमशेदपुर: एमजीएम अस्पताल में मरीजों की मौत पर लगातार हंगामा हो रहा है. एक माह में तीन मरीजों की मौत पर उनके परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया.

लेकिन एक भी मामले में अस्पताल प्रबंधन की ओर से डॉक्टर और कर्मियों की सुरक्षा को लेकर कोई कदम नहीं उठाया गया. अस्पताल प्रबंधन के इस रवैये के कारण जूनियर डॉक्टर इस्तीफा भी दे रहे हैं. लगातार हो रहे हंगामे के कारण डॉक्टर अस्पताल में ड्यूटी करने से भी कतरा रहे हैं.

Next Story