झारखंड

रांची में 'संगठित' तरीके से शांति भंग करने की साजिश : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

Admin2
11 Jun 2022 12:28 PM GMT
रांची में संगठित तरीके से शांति भंग करने की साजिश : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शनिवार को लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि कुछ 'अवसरवादी ताकतों' ने राज्य की राजधानी रांची में 'संगठित' तरीके से शांति भंग करने की साजिश रची।स्वास्थ्य मंत्री गुप्ता के अधिकारी की ओर जारी बयान में कहा गया कि राज्य के शांतिप्रिय लोग उन्हें नापाक मंसूबे में कामयाब नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस शांति बनाए रखने के लिए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही है और किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

Next Story