झारखंड

सदन शुरू होने से पहले कांग्रेस का प्रदर्शन, 12 बजे तक सदन स्थगित रहने के बाद कार्यवाही शुरू

Mohammed Raziq
31 July 2023 12:22 PM IST
सदन शुरू होने से पहले कांग्रेस का प्रदर्शन, 12 बजे तक सदन स्थगित रहने के बाद कार्यवाही शुरू
x
बाद कार्यवाही शुरू
झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की शुरुआत होने से पहले ही प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया। सदन के बाहर कांग्रेस के विधायक इंडिया के बैनर तले मणिपुर की घटना को लेकर हंगामा किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गयी। वहीं इस बीच कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी और भाजपा विधायक समरी लाल के बीच पार्टी के चरित्र को लेकर बहस हुई।
शून्यकाल के साथ सदन शुरू
12 बजे तक सदन स्थगित रहने के बाद शून्यकाल के साथ सदन शुरू हुआ। इस दौरान गोमिया विधायक लंबोदर महतो ने बेरमो को जिला बनाने की मांग की है। कई अन्य विधायकों ने भी सवाल रखे। सदन शुरू होते ही भाजपा के विधायक सदन के भीतर नारेबाजी की रहे हैं। विधायक विनोद सिंह ने सुभाष मुंडा की हत्या को लेकर गिरफ्तारी की मांग की।
पार्टी के चरित्र को लेकर हुई बहस
दोनों ने एक-दूसरे के ऊपर पार्टी चरित्र को लेकर आरोप लगाए। जहां समरी लाल ने इंडिया को इंदिरा की पार्टी कहा तो वहीं इरफान ने भाजपा का आदिवासी विरोधी बताया। सदन की शुरुआत होने से पहले अलग-अलग विधायकों ने सदन के बाहर हंगामा किया। निर्धारित समय से सदन शुरू हुआ। सदन शुरू होते ही प्रश्नकाल में विधायक प्रदीप यादव ने मणिपुर की घटना का जिक्र किया और केंद्र सरकार को संज्ञान लेने को कहा। इस दौरान भाजपा के विधायक सदन के भीतर हंगामा करते रहे।
सदन 12 बजे के लिए स्थगित
सदन शुरू होते ही सदन के भीतर विपक्ष की ओर से हंगामा शुरू हुआ। प्रश्नकाल शुरू होते ही माले विधायक विनोद सिंह ने महिला सुरक्षा को लेकर सवाल पूछा। वहीं उन्होंने थानों में महिला दारोगा की नियुक्ति को लेकर सवाल पूछा। सरकार की ओर से आए जवाब में बताया गया कि इस दिशा में काम हो रहा है। इसके बाद सदन को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
Next Story