झारखंड

कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यालय के सामने पुतला फूंका

Admin Delhi 1
28 March 2023 11:46 AM GMT
कांग्रेसियों ने भाजपा कार्यालय के सामने पुतला फूंका
x

जमशेदपुर न्यूज़: राहुल गांधी की सांसद सदस्यता रद्द करने के मामले में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव सत्यम सिंह के नेतृत्व में साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय के समक्ष प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया इस दौरान सत्यम सिंह ने कहा कि अघोषित-आपातकाल ने अब अपना रंग दिखाना प्रारंभ कर दिया है

सर्वोच्च न्यायालय को भारत में लोकतंत्र बचाने के लिए अविलंब हस्तक्षेप करना चाहिए युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रिंस सिंह ने कहा कि यह फैसला लोकतंत्र के लिए काला धब्बा है इस दौरान नीरज सिंह, आशीष चंदेल, नवीन मिश्रा, नीरज साहू, मनमोहन तिवारी, कुलदीप सिंह, पंकज उपाध्याय, अमित सिंह, धीरज सिंह, अभिषेक अंजान, अनिश सिंह, अवतार सिंह, अमित पासवान, कुश सिंह, शुभम कुमार, साहिल, करण, अभिजीत, विकास कुमार, विक्की साहू, रिशु तिवारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे

Next Story