झारखंड

राजभवन के सामने कांग्रेस का प्रदर्शन

Admin Delhi 1
5 Sept 2023 10:13 AM IST
राजभवन के सामने कांग्रेस का प्रदर्शन
x
जनता के साथ एक बार फिर हो रही साजिश

जमशेदपुर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर राज्य के जिला मुख्यालयों में महंगाई एवं घरेलू गैस की कीमत मात्र 200 रुपए कम करने के खिलाफ एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया। इसी कड़ी में रांची में राजभवन के समक्ष धरना दिया गया। इसमें रांची जिला कांग्रेस कमिटी एवं रांची महानगर कांग्रेस कमिटी शामिल हुई।

धरना को संबोधित करते झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि सौ महीनों की लूट फिर दो सौ की छूट, लगता है भाजपा के कैलेंडर में दस सालों में एक ही बार रक्षाबंधन आता है। भाजपाई धन्यवाद का धारावाहिक चला रहे हैं। ये जनता के साथ सरासर नाइंसाफी है। उन्होंने कहा कि जब वोट लगे घटने तो प्रधानमंत्री जी का चुनावी तौफा लगा बंटने।

जनता के साथ एक बार फिर हो रही साजिश

उन्होंने कहा कि साढ़े नौ साल 500 रुपए का सिलिंडर 11 सौ में बेचा गया। आम आदमी की कमर तोड ली गई। जब इंडिया गठबंधन का डर सताया तो 200 रुपए की कमी कर जनता के साथ एक बार फिर साजिश रचने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जिसके डीएनए में ही लूट उसकी का नाम एनडीए है। उन्होंने कहा कि पिछले साढे नौ सालों में रसाई गैस 31.37 करोड़ एवं उज्ज्वला से 68 करोड से अधिक देश के प्रधानमंत्री ने लूटने का काम किया। इसके बाद प्रधानमंत्री को समझ आया हमने जनता को बहुत लूट लिया अब थोडा रियायत दे देते हैं। यही कारण है कि 200 रुपए की कटौती किया गया। इसका प्रचार-प्रसार प्रधानमंत्री का तंत्र ऐसा कर रहा है जैसे घरेलू गैस की कीमत फिर से 500 रुपए हो गई है।

Next Story