झारखंड

हाइवा और बाइक के बीच टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

Deepa Sahu
11 Sept 2022 4:48 PM IST
हाइवा और बाइक के बीच टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
x
बड़ी खबर
रांची : हाइवा और बाइक के बीच टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा इटकी थाना क्षेत्र स्थित खटंगा पुल के पास रविवार को हुई. मृतक युवकों की पहचान अजय कुजूर और मंगल उरांव के रूप में हुई है. दोनों युवक इटकी थाना क्षेत्र के पलमा गांव का रहने वाला था.
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
घटना की जानकारी मिलने के बाद इटकी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है. पुलिस ने मौके से हाईवा को जब्त कर लिया है. वहीं हाईवा के ड्राइवर और खलासी भागने में सफल रहा. दोनों युवक बाइक से सुबह किसी काम के लिए मांडर थाना क्षेत्र स्थित चित्रकूटा गांव जा रहे थे. उसी दौरान यह हादसा हुआ.
Next Story