
x
रांचीः इनदिनों फिर ठंड में बढ़ोतरी हो गई है। ठंडी हवा से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। शाम ढलते ही ठंड पैर पसारने लगी है। लगातार कोहरा और धुंध छाया रहता है लेकिन 20 जनवरी यानि आज मौसम साफ रहने की संभावना है। आसमान भी साफ रहेगा। धूप खिली रहेगी। हालांकि पारा गिरावट से ठंड बढ़ सकती है। कनकनी में भी बढ़ोतरी होगी। सुबह में कोहरा छाया था, उसी तरह शाम में भी कोहरा छाया रहेगा। रात में तापमान 12 डिग्री तक सकता है वहीं दिन में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटे के मौसम करें तो राज्य में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे का कोहरा नजर आया।
4 दिनों में बढ़ेगा पारा
गुरुवार को सबसे अधिक तापमान खूंटी में 24.2 डिग्री रहा। जबकि सबसे कम 6.5 डिग्री देवघर में रहा। रांची का न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री रहा। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 4 से 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। अगले पांच दिनों में राजधानी समेत राज्यभर के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी आएगी। जिससे ठंड से कुछ राहत मिल सकती है। रांची का तापमान 25 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 12 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। सुबह में कोहरा और आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। रांची : फिर ठंड ने पांव पसारा, कोहरे में लिपटा शहर, अगले 4 दिनों में चढ़ेगा पारा
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
TagsरांचीRanchiRanchi Newscold again spread in Ranchifog in Ranchiराज्यवारTaaza SamacharBreaking NewsRelationship with the publicRelationship with the public NewsLatest newsNews webdeskToday's big newsToday's important newsHindi newsBig newsCountry-world newsState wise newsAaj Ka newsnew newsdaily newsIndia newsseries of newsnews of country and abroad
Next Story





