
x
Jharkhand झारखंड: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और राज्य विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में बड़े पैमाने पर हो रही कोयला तस्करी को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि कोयले की इस अवैध तस्करी में सरकार, पुलिस अधिकारी और उग्रवादी संगठनों का गठजोड़ काम कर रहा है।
मरांडी ने दावा किया कि केवल पलामू जिले के रास्ते से ही प्रतिमाह करीब 15 करोड़ रुपए की अवैध कमाई हो रही है। मरांडी ने कहा कि राज्य में कोयले का काला खेल अब सिर्फ धनबाद, बोकारो और रामगढ़ जैसे पारंपरिक कोल बेल्ट तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अब यह पलामू और लातेहार जैसे जिलों तक फैल गया है। प्रतिदिन हजारों टन कोयला पलामू के रास्ते से बिहार के डेहरी और उत्तर प्रदेश के बनारस की मंडियों तक पहुंचाया जा रहा है।
नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि इस अवैध कारोबार से होने वाली करोड़ों की कमाई का बंटवारा सत्ता और सिस्टम से जुड़े लोगों के बीच हो रहा है। भाजपा नेता ने कहा कि यह गठजोड़ राज्य की प्रशासनिक और राजनीतिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
उन्होंने सरकार के मुखिया पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि उनके संरक्षण में पुलिस और उग्रवादी संगठन मिलकर झारखंड के प्राकृतिक संसाधनों की लूट मचा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पलामू जैसे जिलों से खुलेआम प्रतिदिन हजारों टन कोयला राज्य की सीमाओं से बाहर जा रहा है तो सरकार और पुलिस प्रशासन आखिर चुप क्यों हैं?
मरांडी ने कहा कि पूरे राज्य में अलग-अलग मार्गों से होने वाली कोयला तस्करी की काली कमाई का अनुमान लगाया जाए तो यह आंकड़ा प्रतिदिन करोड़ों में पहुंचता है। उन्होंने राज्यपाल से इस पूरे प्रकरण की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराने की मांग की और कहा कि झारखंड के लोगों को यह जानने का अधिकार है कि राज्य के संसाधनों की लूट के पीछे कौन लोग हैं।
Tagsबाबूलाल मरांडीझारखंडकोयला तस्करीपलामूलातेहारधनबादबोकारोअवैध खननउग्रवादी संगठनभाजपाराज्यपालकेंद्रीय जांच एजेंसीमुख्यमंत्रीप्रशासनअवैध कारोबारझारखंड सरकार.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





