झारखंड

समीक्षा बैठक के बाद बोले सीएम हेमंत- सभी योजनाएं ओवरऑल प्रगति पर है, जनता से भी मिले

Rani Sahu
24 Jan 2023 6:11 PM IST
समीक्षा बैठक के बाद बोले सीएम हेमंत- सभी योजनाएं ओवरऑल प्रगति पर है, जनता से भी मिले
x
चाईबासाः टाटा कॉलेज मैदान, चाईबासा में आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने समीक्षा बैठक की। यह बैठक सिमडेगा एवं पश्चिमी सिंहभूम जिले में चल रहे विकास से जुड़ी योजनाओं को लेकर की गई। बैठक से निकलने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने मीडिया से भी बात की और कहा कि बैठक में यह समीक्षा की गई कि सभी योजनाएं किस तरह से काम कर रही है। लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं। मुख्य तौर पर पेंशन योजना की समीक्षा की गई। देखा गया कि कहां तक लोगों के पास इस योजना का लाभ पहुंच रहा है। कोई ऐसा तो नहीं है जो छूट गया हो। इसके साथ ही सावित्रीबाई फूले किशोरी योजना की भी समीक्षा की गई।
सीएम ने कहा कुछ योजनाएं बहुत अच्छी प्रगति कर गई है। कुछ प्रगतिशील है, कुछ में थोड़ी और मेहनत करने की जरूरत है। क्योंकि राज्य में पहली बार इस तरह का कार्यक्रम हो रहा है तो थोड़ी कमी, बेसी रह जा रही है। लेकिन ओवरऑल सभी योजनाओ की प्रगति ठीक है। इस दौरान सीएम हेमंत लोगों के साथ रूबरू भी हुए। उन्होंने लोगों के साथ मुलाकात की उनकी समस्या सुनी। चाईबासा परिसदन में उन्होंने जनता से मुलाकात की। उनकी समस्याओं को सुना। मौके पर ही उन्होंने पदाधिकारियों को इनके त्वरित समाधान का निर्देश दिया। बता दें कि खतियानी जोहार यात्रा की दूसरे चरण के तहत सीएम चाईबासा दौरे पर हैं।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story