
x
Churu चूरू । राजस्थान उच्च न्यायालय, जोधपुर की अधिसूचना के अनुसार ग्रीष्मकाल में मंगलवार, 15 अप्रैल से शुक्रवार, 27 जून तक के लिए राजस्थान उच्च न्यायालय एवं समस्त अधीनस्थ न्यायालयों में न्यायालय एवं कार्यालय समय में परिवर्तन किया गया है।
जिला एवं सेशन न्यायाधीश रविन्द्र कुमार ने बताया कि 15 अप्रैल से राजस्थान उच्च न्यायालय में न्यायालय का समय सवेरे 8 बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा। सवेरे 10.30 बजे से 11 बजे तक मध्यांतर रहेगा। इसी प्रकार उच्च न्यायालय में कार्यालय का समय सवेरे 7.30 बजे से दोपहर एक बजे तक रहेगा। सवेरे 10.30 बजे से 10.45 बजे तक मध्यांतर रहेगा।
उन्होंने बताया कि सभी अधीनस्थ न्यायालयों का समय सवेरे 8 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक रहेगा। सवेरे 10 बजे से 10.15 बजे तक मध्यांतर रहेगा। इसी प्रकार अधीनस्थ न्यायालयों में कार्यालय का समय सवेरे 7.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। सवेरे 10 से 10.15 बजे तक मध्यांतर रहेगा। सभी पीठासीन अधिकारी सवेरे 7.30 बजे से 8 बजे तक तथा दोपहर 12.30 बजे से 1 बजे तक चैंबर्स में कार्य करेंगे।
TagsChuru न्यायालयोंसमय परिवर्तनChuru CourtsTime Changeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





