झारखंड

नौकरी दिलाने के नाम पर की ठगी, मामला दर्ज

Admin2
10 Jun 2022 12:37 PM GMT
नौकरी दिलाने के नाम पर की ठगी, मामला दर्ज
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाते हुए नगर थाना में मामला दर्ज किया गया है। मामला धनबाद के कोयला नगर निवासी अमरेश कुमार ने दर्ज कराया है। उसका कहना है कि इंटरनेट मीडिया के माध्यम से रुंगटा माइनिंग कंपनी से जुड़ी एक सूचना मिली। उसमें एक मोबाइल नंबर भी दिया गया था। युवक ने मोबाइल नंबर पर संपर्क किया और देवघर आया। यहां उसे राज सिंह नामक एक युवक मिला।

उसने बताया कि वह कंपनी के मैनेजर संजय सिंह का बेटा है। उसने नौकरी दिलाने के नाम पर उससे दस हजार रुपया ले लिया। उसके बाद उसे एक जांच घर में ले जाकर उसके रक्त के नमूना का जांच कराया। वहीं कागजात भी जमा कराया। पैसा लेने के बाद तुरंत वापस आने की बात कहकर वह भाग गया। उसने उसका काफी देर तक इंतजार किया लेकिन वह नहीं आया। उसका मोबाइल भी बंद मिलने लगा। उसके बाद उसका एक साथी अंकित कुमार भी इसी तरह से देवघर आया। उसके साथ भी कुछ ऐसा ही किया गया। उसके साथी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने आकर युवक को पकड़ा। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम उदय कुमार सिंह बताया। वह देवघर का ही रहने वाला बताया जाता है। पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

Next Story