
x
जगन्नाथपुर
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : झारखंड के जगन्नाथपुर थाने की पुलिस ने फर्जी जज व तांत्रिक बनकर दर्जनों लोग से लाखों की ठगी करने वाले एक ठग को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ठग अतुल शर्मा मूलरूप से राजस्थान का रहने वाला है। वर्तमान में वह जगन्नाथपुर के लटमा में किराए के मकान में रह रहा था।
बताया जा रहा है कि आरोपी अतुल ने रांची हाईकोर्ट में क्लर्क की नौकरी देने के नाम पर दर्जनों से ज्यादा लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ जगन्नाथपुर थाने में ठगी की शिकायत दर्ज हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच की तो आरोप सही पाया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार किया है।source-hindustan

Admin2
Next Story