
x
Chatra चतरा: ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना हंटरगंज के डटमी गांव की है. मृतक की पहचान डटमी गांव के निवासी मो फारूक के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार मृतक घर जा रहा था. तभी रास्ते में एक ट्रैक्टर ने उसे अपने चपेट में ले लिया. जिससे मौके पर ही मौत हो गई. वहीं ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर भागने में सफल रहा.
दूसरी तरफ इसी गांव में एक और हादसा हुआ. मिली जानकारी के अनुसार मो गुलाम मुस्तफा अपनी पिकअप वाहन को बनाने के लिए गाड़ी के नीचे था. इसी दौरान गाड़ी ढल गया. इससे उसके सिर में गंभीर रूप से चोट लग गई. परिजनों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हंटरगंज लाकर भर्ती कराया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. मगध मेडिकल कॉलेज से भी स्थिति गंभीर होने के कारण रांची रिम्स रेफर कर दिया गया.
TagsChatra ट्रैक्टर चपेटग्रामीण मौतChatra: Tractor hitvillager diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





