झारखंड

Chatra: हाइवा ने बाइक सवार को कुचला, दर्दनाक मौत

Tara Tandi
23 Sept 2024 6:47 PM IST
Chatra: हाइवा ने बाइक सवार को कुचला, दर्दनाक मौत
x
Chatra चतरा : सीसीएल के आम्रपाली कोल परियोजना क्षेत्र में एक अनियंत्रित कोल वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया. घटना सोमवार को बिंगलात स्थित एक नंबर गेट के समीप हुई. जिसमें घटनास्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बुकरु निवासी 35 वर्षीय प्रवेश सिंह अपने दोपहिया वाहन संख्या जेएच 13 बी 9118 से अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित हाइवा संख्या जेएच 02 बीपी 2936 ने अपनी चपेट में ले लिया. मौके पर उपस्थित लोगों ने ईलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां चिकित्सकों ने
मृत घोषित कर दिया.

बताया जाता है कि मृतक शादीशुदा होने के साथ ही घर का इकलौता चिराग था. इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. दूसरी ओर परिजनों समेत ग्रामीण व स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मौके पर पहुंचने से पहले ही पुलिस द्वारा कोल वाहन को घटनास्थल से कैंप ले जाया गया, जबकि दुर्घटनाग्रस्त बाइक को थाना ले जाने के लिए पिकअप में लोड़ कराया गया था, जिसे उपस्थित ग्रामीणों के द्वारा उतरवाकर टंडवा-सिमरिया मुख्य सड़क में रखकर समुचित मुआवजा व नौकरी देने की मांग करते हुए कोल वाहनों का आवागमन बाधित कर दी ग.। कोल वाहनों से बढ़ते दुर्घटनाओं पर लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. परिजनों व जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की जा रही है. बहरहाल समाचार लिखे जाने लोग अपनी मांगों पर अड़े हुवे हैं तथा कोल वाहनों का परिचालन बाधित है.
Next Story