
x
Chatra चतरा: जब कोल्ड स्टोरेज बना था तब किसान काफी उत्साहित थे, लेकिन अब नाराज हैं. मामला जिला मुख्यालय में हेरूआ नदी के पास बना कोल्ड स्टोरेज है. जानकारी के अनुसार यह कोल्ड स्टोरेज चालू होने के चार-पांच माह बाद ही खराब होने के बाद से बंद है. कोल्ड स्टोरेज के बंद हो जाने से किसानों के खेतों में लगी फसल को काटने के बाद सुरिक्षत रखने में काफी कठिनाई हो रही है. किसान फसलों को सुरक्षित आने घरों में नहीं रख पा रहे हैं.
किसानों का कहना है कि इससे टमाटर, पत्ता गोभी, फूल गोभी, आलू, मटर, प्याज सहित अन्य साग-सब्जी खेतों में छोड़ दे रहे हैं. बाजार में इन सब्जियों का भाव इतना घट गया है कि किसानों को फसल तोड़ाई का मजदूरी निकालना मुश्किल हो गया है. किसानों ने कहा कि यदि कोल्ड स्टोरेज काम करता रहता तो फसल रखने की चिंता नहीं रहती. आगे बाजार भाव में सुधार होता तो कोड स्टोरेज से निकाल कर बाजार में बेच देते. इस पर कृषि विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज के संवेदक को पत्र लिखा गया है. जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा.
TagsChatra कोल्ड स्टोरेज खराबकिसान नाराजChatra cold storage damagedfarmers angryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





