
x
Chandwa चंदवा: पलामू प्रमंडल के दिग्गज झारखंड आंदोलनकारी एवं समाजसेवी बरवाडीह प्रखंड निवासी मुरली प्रसाद के निधन पर स्थानीय लोगों ने शोक प्रकट किया है. चंदवा के झारखंड आंदोलनकारी जितेंद्र सिंह, राजीव कुमार उरांव व धनेश्वर उरांव समेत झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य सह जिला प्रवक्ता दीपू कुमार सिन्हा ने गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने दिवगंत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. श्री सिन्हा ने कहा कि मुरली प्रसाद पलामू प्रमंडल के प्रमुख झारखंड आंदोलनकारी रहे हैं. झारखंड अलग राज्य बनाने के लिए उन्होंने अपने परिवार तक की परवाह नहीं की और तीव्र संघर्ष व आंदोलन किया. उनके नेतृत्व में पलामू प्रमंडल से सैकड़ों लोगों ने झारखंड आंदोलन में भाग लिया और अपनी भागीदारी निभाई. वे आजीवन गरीबों एवं वंचितों की सेवा में लगे रहे. उनका जीवन सभी राजनीति करने वाले लोगों और समाजसेवियों के लिए प्रेरणादायक व अनुकरणीय है. राजीव कुमार उरांव ने कहा कि उनके निधन से पलामू प्रमंडल समेत राज्य को क्षति हुई है. हमने एक झारखंड आंदोलनकारी एवं झारखंड के विकास की सोच रखने वाले नेता को खो दिया है.
TagsChandwa झारखंड आंदोलनकारीनिधन शोकChandwa Jharkhand agitatorcondolence on his deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





