Chandil चांडिल : चौका थाना क्षेत्र के सावडीह के पास सड़क किनारे खेत में एक महिला का शव है. मृतका की पहचान चंचला देवी है (45 वर्ष) के रूप में की गयी है. तमाड़ थाना क्षेत्र के कोड़ाडीह में उसका मायका है. जबकि उसका ननिहाल ईचागढ थाना क्षेत्र के कुटाम में है.
हत्या की जतायी जा रही आशंका
जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने शव को खेत में पड़ा देखा. इसके बाद चौका थाना की पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जा रहा है कि महिला के गर्दन में साड़ी का पल्लू फंसा था और चेहरे पर सूजन था. नाक से भी खून निकला हुआ था. शव की स्थिति को देखकर आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या होने कर शव को खेत में फेंका गया है.
इस संबंध में चौका थाना प्रभारी बजरंग महतो ने बताया कि पुलिस मृतिका के परिजनों से संपर्क कर रही है. वहीं मामले की जांच के लिए त्वरित कार्रवाई की जा रही है. जल्द मामले का उद्वेदन कर लिया जाएगा.
TagsChandil खेत महिलाशव बरामदहत्या आशंकाChandil farm womanbody recoveredmurder suspectedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story







