
x
Chandil चांडिल : सरायकेला थाना की पुलिस ने स्कॉर्पियों चोरी मामले में आठ माह बाद सफलता हासिल की है. पुलिस ने स्कॉर्पियों को बरामद करते हुए चोरी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी सरायकेला-खरसावां के एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने सोमवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेसवाता में दी. बताया कि सरायकेला थाना क्षेत्र के मुड़िया निवासी रमजान अली ने अपने घर से सफेद रंग की स्कार्पियो जेएच 05 बीएस 2034 चोरी होने का मामला दर्ज कराया था. इस मामले पुलिस की टीम ने तकनिकी व मानवीय साक्ष्य के आधार पर कई जगहों पर छापेमारी की.
एसपी ने बताया कि इसी क्रम में 23 फरवरी को घटना के करीब आठ महिने बाद स्कार्पियो को पुलिस ने पलामू से बरामद कर लिया. उन्होंने बताया कि कांड में लिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में धनबाद जिले के झरिया थाना के भूतगढ़िया गांव निवासी सुग्रीव कुमार व पलामू के रेहला थाना क्षेत्र के मायापुर निवासी कवलधारी विश्वकर्मा शामिल है. छापेमारी टीम में सरायकेला थाना प्रभारी सतीश वर्णवाल, आमदा ओपी प्रभारी रमन कुमार विश्वकर्मा, सरायकेला थाना के एसआई रामरेखा पासवान, एएसआई राकेश कुमार व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
TagsChandil चोरी गई स्कॉर्पियो8 माह बाद बरामद2 गिरफ्तारChandil stolen Scorpio recovered after 8 months2 arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





