झारखंड
Chandil: संदिग्ध परिस्थिति में मिला जंगली हाथी का शव, विभाग में मचा हड़कंप
Tara Tandi
5 Jun 2025 3:47 PM IST

x
Chandil चांडिल : चांडिल वन क्षेत्र अंतर्गत नीमडीह प्रखंड के तिल्ला पंचायत क्षेत्र के आमड़ाबेड़ा फूटबॉल मैदान के पास गुरुवार की सुबह दांत वाला एक नर हाथी संदिग्ध परिस्थिति में मृत पाया गया. हाथी बैठे हुए स्थिति में मिला है, जिससे ऐसा प्रतित हो रहा है कि चलते-चलते उसकी मौत हुई होगी. इस खबर से वन विभाग में भी हड़कंप मच गया है.
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए. लोगों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी. सूचना मिलते ही चांडिल के वन क्षेत्र पदाधिकारी शशि रंजन वनकर्मियों के साथ आमड़ाबेड़ा के लिए रवाना हो गये.
इस संबंध में वन क्षेत्र पदाधिकारी ने बताया कि एक नर हाथी के मृत्यु होने की सूचना मिली है. हाथी की मृत्यु कैसे और किस परिस्थिति में हुई, इसकी सही जानकारी पोस्टमार्टम के बाद ही मिल पाएगी. उन्होंने बताया कि हाथी की मौत की सूचना चिकित्सक को दे दी गयी है. चिकित्सक पोस्टमार्टम करने के लिए आमड़ाबेड़ा पहुंचने वाले हैं. उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 18 की संख्या में जंगली हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है. मृत हाथी उसी झुंड का सदस्य था.
TagsChandil संदिग्ध परिस्थितिमिला जंगली हाथी शवविभाग मचा हड़कंपChandilwild elephant carcass found under suspicious circumstancesdepartment in panicजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





