झारखंड

Chandil: अवैध रूप से भंडारित 17500 सीएफटी अवैध बालू जब्त

Tara Tandi
4 March 2025 3:30 PM IST
Chandil: अवैध रूप से भंडारित 17500 सीएफटी अवैध बालू जब्त
x
Chandil चांडिल : ईचागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध बालू का खनन, भंडारण और परिवहन लगातार जारी है. उपायुक्त के सख्त निर्देशों के बावजूद, खनन विभाग और पुलिस-प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे छापेमारी अभियानों में बालू तस्करी के मामले सामने आ रहे हैं.
उपायुक्त के निर्देश पर जिला खनन विभाग की टीम ने मंगलवार को अहले सुबह करीब 3:30 बजे ईचागढ़ थाना क्षेत्र में औचक छापेमारी की. इस दौरान वीरडीह नदी घाट के आसपास अवैध रूप से भंडारित लगभग 17,500 सीएफटी बालू जब्त किया गया. जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपती ने बताया कि इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. कहा कि छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा.
चौका-कांड्रा सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया
जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में खनन विभाग ने सोमवार रात चौका-कांड्रा मार्ग पर वाहनों की जांच की. इस दौरान आयरन और बालू लदे वाहनों के परिवहन कागजात की जांच की गयी. हालांकि, इस निरीक्षण में कोई अवैध परिवहन का मामला नहीं पाया गया.
इससे पहले, शुक्रवार रात को चौका थाना की पुलिस ने अवैध बालू परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर जब्त किये थे. शनिवार को, जिला खान निरीक्षक के नेतृत्व में इचागढ़ थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चालाया गया था, जिसमें कुईडीह के समीप एक बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया गया था.
Next Story