झारखंड
Chakradharpur: सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना
Tara Tandi
26 March 2025 12:30 PM IST

x
Chakradharpur चक्रधरपुर : चक्रधरपुर प्रखंड की इटीहासा पंचायत के बॉकितापी टोला जागदासाई तक पक्की सड़क नहीं है. इससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार को आदिवासी किसान मोर्चा के बैनर तले प्रखंड कार्यालय के पास धरना- प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व झींकपानी के जिला परिषद सदस्य जॉन मिरन मुंडा कर रहे थे. ग्रामीणों ने कहा कि पक्की सड़क नहीं होने के कारण बरसात में रास्ते पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है. वे पिछले पांच वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं. लेकिन अधिकारियों का इस ओर ध्यान नहीं है.
ग्रामीणों ने कहा कि गांव में यदि कोई बीमार पड़ जाता है, तो एंबुलेंस भी नहीं आ पाती है. अगर जल्द से जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे. अंत में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम बीडीओ को पत्र भी सौंपा. धरना-प्रदर्शन मेंइ सोना हेंब्रम, रानी माई हेंब्रम सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिला-पुरुष शामिल थे
TagsChakradharpur सड़क निर्माणमांग ग्रामीणोंदिया धरनाChakradharpur road constructiondemand of villagersstaged protestजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





