झारखंड

Chakradharpur : बरडीह गांव के समीप गला रेत कर एक व्यक्ति की हत्या

Tara Tandi
17 Aug 2024 12:38 PM IST
Chakradharpur : बरडीह गांव के समीप गला रेत कर एक व्यक्ति की हत्या
x
Chakradharpur चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड की कराईकेला थाना क्षेत्र के बरडीह गांव के पास बालपोसटांड़ में एक अज्ञात व्यक्ति की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई. सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है. बताया जाता है की शनिवार को बरडीह गांव के खेत में काम करने जाने के दौरान कुछ ग्रामीणों ने सड़क पर एक मृत व्यक्ति का शव देखा. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी
कराईकेला थाना को दी.
इसके बाद कराईकेला थाना प्रभारी अंकित कुमार दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. हालांकि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. मृत व्यक्ति के गले में धारदार हथियार से रेतने का निशान है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि किसी ने व्यक्ति की हत्या कर सड़क पर फेंक दिया. इधर पुलिस व्यक्ति की पहचान को लेकर बरडीह व आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है.
Next Story