झारखंड
Chaibasa: जंगली हाथियों ने कई घरों को किया ध्वस्त, दहशत में ग्रामीण
Tara Tandi
8 April 2025 11:52 AM IST

x
Manoharpur मनोहरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले में जंगली हाथियों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है. हाथियों ने आनंदपुर प्रखंड की झारबेड़ा पंचायत के कई गांवों में उत्पात मचाया और कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया. हाथियों के उत्पात से ग्रामीण दहशत में हैं. पीड़ितों ने प्रशासनिक अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है. मिली जानकारी के अनुसार हाथियों का झुंड रविवार की देर रात गांवों में घुस आया. हाथियों ने सूंड़ व पैरों से प्रहार कर कई घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया. सूचना मिलने पर आनंदपुर प्रखंड प्रमुख दिलबर खाखा ने प्रभावित गांवों में पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की.
ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों के आतंक से वे लोग भयभीत हैं. हाथियों को भगाने के लिए प्रशासन को ठोस कदम उठाना चाहिए. पीड़ितों ने संबंधित अधिकारियों से मुआवजे की मांग की है. बताया गया कि रविवार की देर रात हाथियों का झुंड बुनुमदा गांव के मानुएल कंडुलना व मांगु टोप्पो, चोडारप्पा गांव के अनिल भुईयां व बांदुनासा गांव के हेलन केरकेट्टा के घर को ध्वस्त कर दिया. सोमवार को वन विभाग की टीम गांवों में पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया
TagsChaibasa जंगली हाथियोंकई घरों ध्वस्तदहशत ग्रामीणChaibasa wild elephantsmany houses destroyedvillagers panicजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





