झारखंड
Chaibasa: बारिश से नदी-तालाबों का जलस्तर बढ़ा, लोगों को किया गया अलर्ट
Tara Tandi
20 Jun 2025 12:36 PM IST

x
Chaibasa चाईबासा : पिछले तीन दिन लगातार हो रही बारिश से पश्चिमी सिंहभूम जिले के नदी-तालाब, नालों का जल स्तर बढ़ गया है. नदियों का जल स्तर बढ़ने से नदी किनारे रहने वाले लोगों को खतरे का भी डर सता रहा है. चाईबासा की रोरो नदी, चक्रधरपुर की संजय व विंजय नदी के अलावा सोनुआ, गोईलकेरा, मनोहरपुर की कोयल-कारो नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है. कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. इसे देखते हुए प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है. प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों के लिए शहरी क्षेत्र में स्कूल-कॉलेज व ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत भवनों में रुकने की व्यवस्था कराई है.
नालियों का पानी सड़क पर बहने से बढ़ी परेशानी
बारिश के कारण चाईबासा व चक्रधरपुर के शहरी क्षेत्र में नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है. इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है.चक्रधरपुर के गुदड़ी बाजार का हाल सबसे बुरा है.लोगों को कीचड़ के बीच आवाजाही करनी पड़ रही है.कई सरकारी कार्यालय में भी बारिश का पानी घुस गया है.
पुलिया के ऊपर से बह रहा पानी, आवागमन ठप
जिले में कई जगह पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा है. इससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है. गुरुवार को चक्रधरपुर-मनोहरपुर मुख्य मार्ग के झड़गांव की पुलिया, गोइलकेरा-सेरेंगदा मुख्य मार्ग व चक्रधरपुर के टोकलो रोड स्थित अधूरी पड़ी पुलिया के ऊपर से पानी बहने के कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है. वहीं, चक्रधरपुर के लोको स्थित अंडरपास व लोटापहाड़ अंडरपास पर सात से आठ फीट तक पानी जमा हो जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
TagsChaibasa बारिशनदी-तालाबों जलस्तर बढ़ालोगों किया गया अलर्टChaibasa rainwater level of rivers and ponds increasedpeople were alertedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





