झारखंड
Chaibasa: ट्रैक्टर की चपेट में आकर घायल दो लोगों की इलाज के दौरान मौत
Tara Tandi
7 Aug 2025 1:21 PM IST

x
Chaibasa चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला के गोइलकेरा थाना क्षेत्र की सिरका गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आकर दो लोग घायल हो गए. सदर अस्पताल, चाईबासा में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना बुधवार को चाईबासा सदर थाना पुलिस को मिली. इसके बाद पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर दोनों शवो को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया.
बताया जाता है कि गोइलकेरा के सिरका गांव निवासी 60 वर्षीय बुरूवारेंग व 37 वर्षीय लालू मंगलवार को ट्रैक्टर पर सवार होकर बाजार से गांव लौड रहे थे. रास्ते में लोड़ाई कॉलोनी के समीप ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया. यह देख दोनों व्यक्ति ट्रैक्टर से कूद पड़े, जिससे दोनों चलते ट्रैक्टर की चपेट में आ गए. देर रात दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
TagsChaibasa ट्रैक्टर चपेटआकर घायल दो लोगोंइलाज दौरान मौतTwo people injured in Chaibasa tractor accidentdied during treatmentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





