
x
Chaibasa चाईबासा : बंदगांव प्रखंड के अंचल कार्यालय में सोमवार को अचानक एक सांप के घुस आने से अफरा-तफरी मच गई. कार्यालय में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच दहशत का माहौल बन गया. अधिकारियों व कर्मचारियों ने बताया कि इससे पहले भी कई बार कार्यालय परिसर में सांप देखे जा चुके हैं.
सीओ व बीडीओ ने बताया कि कार्यालय में लगातार सांपों के आने की घटनाएं चिंता का विषय बन गया है. उन्होंने कहा कि इससे न केवल कार्यालय का कामकाज प्रभावित हो रहा है, बल्कि कर्मचारी भय के माहौल में काम करने को विवश हैं.
बीडीओ क्रिस्टीना रिचा इंदवार ने कहा लगातार सांपों के आने से हम सभी पूरी तरह परेशान हैं. यह हमारी सुरक्षा और स्वास्थ्य दोनों के लिए खतरा है. उन्होंने संबंधित विभागों से परिसर की नियमित सफाई और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.
TagsChaibasa कार्यालयघुसा सांपदहशत कर्मचारीChaibasa officesnake enteredemployees panicजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





