झारखंड
Chaibasa: सुरक्षा बलों ने नक्सली डंप किया ध्वस्त, विस्फोटक समेत अन्य सामान बरामद
Tara Tandi
31 March 2025 6:13 PM IST

x
Chaibasa चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के विरुद्ध चल रहे सर्च अभियान में सोमवार को सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. सुरक्षा बलों ने टोंटो थाना क्षेत्र के दिरीबुरू जंगल में नुकसान पहुंचाने के इरादे से लगाए गए नक्सल डंप को ध्वस्त कर दिया. डंप से विस्फोटक समेत अन्य सामग्री बरामद की गई. यह जानकारी एसपी आशुतोष शेखर ने दी.
एसपी ने बताया भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ते के साथ सारंडा व कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों के लिए भ्रमणशील हैं. इसे देखते हुए जिला पुलिस, कोबरा 209 बटालियन , झारखंड जगुवार व सीआरपीएफ 60 , 197, 174, 193 , 134 , 26 बटालियन के साथा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है.
यह अभियान वर्ष 2022 से गोईलकेरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थाना क्षेत्र के ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाया जा रहा है.
TagsChaibasa सुरक्षा बलोंनक्सली डंप किया ध्वस्तविस्फोटक अन्य सामान बरामदChaibasa security forces demolished the Naxalite dumprecovered explosives and other itemsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





