झारखंड
Chaibasa: बंदगांव में आपस में भिड़े PLFI उग्रवादी, दो नक्सली की हत्या
Tara Tandi
3 March 2025 6:12 PM IST

x
Chaibasa चाईबासा : जिले में पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के उग्रवादी आपस में ही भिड़ गए. इस घटना में एक गुट ने दूसरे गुट के दो उग्रवादी की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना सोमवार को चाईबासा जिले के बंदगांव और खूंटी जिले के मुरहू सीमा क्षेत्र में हुई है. जिन दो उग्रवादी की हत्या हुई है, उसमें परवेल और आशिक तांती नाम के दो उग्रवादी शामिल हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर दोनों उग्रवादियों के शव को कब्जे में ले लिया और आगे की जांच में जुटी हुई है.
अलग गुट बनाने को लेकर हुआ विवाद
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि PLFI उग्रवादी संगठन से कुछ लोग हटकर अलग गुट बनाने में लगे थे. इसी को लेकर संगठन के भीतर ही विवाद हुआ. जिसके बाद दो उग्रवादी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद पुलिस आसपास के इलाके में सर्च अभियान चला रही है.
TagsChaibasa बंदगांव आपसभिड़े PLFI उग्रवादीदो नक्सली हत्याChaibasa BandgaonPLFI militants clashed among themselvestwo Naxalites killedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





