झारखंड

Chaibasa: नक्सलियों की साजिश नाकाम, 4 IED बरामद 16 बंकर ध्वस्त

Tara Tandi
5 April 2025 8:08 PM IST
Chaibasa: नक्सलियों की साजिश नाकाम, 4 IED बरामद 16 बंकर ध्वस्त
x
Chaibasa चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के विरुद्ध चल रहे सर्च अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. शनिवार को नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने पांच-पांच किलो के चार आईईडी बरामद किया है. ये आईईडी जराईकेला थाना क्षेत्र के वनग्राम बाबूडेरा के आसपास जंगली और पहाड़ी इलाके से बरामद किया गया है. बरामद आईईडी को बम निरोधक दस्ता की मदद से जंगल में ही डिफ्यूज कर दिया गया. वहीं, जंगल में बने 16 भूमिगत बंकरों को ध्वस्त कर दिया गया. इन बंकरों में करीब 40 से 50 लोगों के ठहरने का इंतजाम था.
कई बड़े नक्सली हैं सक्रिय
एसपी आशुतोष शेखर ने बताया भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटू लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा अपने दस्ते के साथ सारंडा व कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों के लिए भ्रमणशील हैं. इसे देखते हुए जिला पुलिस, कोबरा 209 बटालियन , झारखंड जगुवार व सीआरपीएफ 60 , 197, 174, 193 , 134 , 26 बटालियन के साथा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है.
यह अभियान वर्ष 2022 से गोईलकेरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थाना क्षेत्र के ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाया जा रहा है.
Next Story