झारखंड

Chaibasa: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 30 IED बरामद

Tara Tandi
5 July 2025 5:48 PM IST
Chaibasa: नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, 30 IED बरामद
x
Chaibasa चाईबासा : सुरक्षाबलों ने पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया. एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर 30 आईईडी बरामद हुआ है. एसपी को शुक्रवार को सूचना मिली थी कि नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने टोकलो थाना व दलभंगा ओपी के सीमावर्ती जंगली पहाड़ी क्षेत्र में गोला-बारूद छुपाकर रखा है. ताकि उनके विरुद्ध सुरक्षा बलों का अभियान रोकते हुए उन्हें हानि पहुंचाई जा सके. इसके बाद झारखण्ड जगुआर, सीआरपीएफ व एसएसबी के साथ एक संयुक्त अभियान दल का गठन कर जंगली और पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान प्रारंभ किया गया. इस दौरान सुरक्षाबलों ने दो-दो किलो के 30 आईईडी बरामद किया.
कई बड़े नक्सली हैं सक्रिय
नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील हैं. जिसको लेकर सुरक्षाबलों द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान नक्सली संगठन के शीर्ष नेता अजय महतो अपने दस्ता के सदस्यों के साथ सारंडा क्षेत्र में भ्रमणशील होने की सूचना प्राप्त हुई थी.
Next Story