झारखंड
Chaibasa: नक्सल अभियान के दौरान IED ब्लास्ट, सब इंस्पेक्टर समेत दो जवान घायल
Tara Tandi
22 March 2025 6:35 PM IST

x
Chaibasa चाईबासा : जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान आईईडी ब्लास्ट की घटना हुई है. यह घटना शनिवार को जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र में हुई है. जिसमें दो जवान घायल हुए हैं. घायल जवानों में एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. जवान को बेहतर इलाज के लिए रांची हेलीकॉप्टर से भेजा गया है. इस आईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ एक सब इंस्पेक्टर और एक जवान घायल हुए हैं.
सारंडा के जंगल में छिपे हैं कई नक्सली
बता दें कि सारंडा जंगली क्षेत्र में काफी संख्या में नक्सली कमांडर अपने दस्तों के साथ सक्रिय हैं. उन्होंने जगह-जगह आईईडी बिछा कर रखा है, जिस पर पैर पड़ते ही या हल्का प्रेशर बनते ही विस्फोट हो जाता है. इन विस्फोटों में अब तक कई जवानों की जान जा चुकी है.
सुरक्षाबल लगातार इस क्षेत्र में अभियान चला रहे हैं. लगभग हर दिन आईईडी बरामद किए जा रहे हैं. इस दौरान कई नक्सल डंप को भी ध्वस्त किया गया. सारंडा जंगल नक्सल प्रभावित क्षेत्र है. यहां नक्सली गतिविधियां होती रहती हैं
TagsChaibasa नक्सल अभियानदौरान IED ब्लास्टसब इंस्पेक्टरदो जवान घायलChaibasa Naxal operationduring IED blastsub inspectortwo jawans injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





