झारखंड
Chaibasa: नशे में युवक ने की हवाई फायरिंग, बच्चों में दहशत, पुलिस ने दबोचा
Tara Tandi
28 Jun 2025 4:43 PM IST

x
Chaibasa चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में बड़ा हादसा टल गया. यहां सदर थाना क्षेत्र स्थित फ्लावर मिल मोहल्ले में शुक्रवार रात एक नशे में धुत युवक ने बच्चों पर पिस्तौल तान दी और फिर हवाई फायरिंग कर दी. गनीमत रही कि गोली बच्चों को नहीं लगी. फायरिंग के बाद मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई. इधर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया.
बच्चों को पिस्तौल दिखा डराया
स्थानीय लोगों ने बताया कि राजू नायक ने मोहल्ले में खेल रहे बच्चों को पिस्तौल दिखाकर डराने की कोशिश की और फिर एक फायर भी कर दिया. इससे इलाके में दहशत फैल गई. मोहल्ला वासियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत पुलिस को सूचना दी. चना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लिया। फिलहाल उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह बेहोशी की हालत में है. आरोपी की पहचान राजू नायक के रूप में हुई है, जो चाईबासा के कुम्हारटोली का रहने वाला है. पुलिस का कहना है कि युवक ने अत्यधिक शराब का सेवन किया था. हालांकि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के पास पिस्तौल कहां से आई. हथियार लाइसेंसी है या अवैध, इसकी भी जांच की जा रही है
TagsChaibasa नशे युवकहवाई फायरिंगबच्चों दहशतपुलिस दबोचाChaibasa drunk youthair firingchildren terrifiedpolice arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





