
x
Chakradharpur चक्रधरपुर : चक्रधरपुर रेल मंडल के हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग के सोनुवा व लोटापहाड़ स्टेशन के बीच एक बार फिर मालगाड़ी के वैगन से चोरी का मामला प्रकाश में आया है. इस बार सोनुवा व लोटापहाड़ स्टेशन के बीच आसनतालिया गांव के समीप डाउन मेन लाइन पोल संख्या 327/4 होम आईबी सिग्नल के पास चोरों ने चावल लदी मालगाड़ी के वैगन का ताला तोड़कर 50 से अधिक चावल की बोरियों की चोरी कर ली. घटना सोमवार देर रात की है. सूचना पाकर मंगलवार की सुबह आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की. वहीं आईबी सिग्नल के पास झाड़ियों व रेलवे ट्रैक के किनारे चावल के बोरे बिखरे हुए मिले.
झाड़ियों में मिला उत्तम क्वालिटी का अरवा चावल है. हालांकि आरपीएफ इस संबंध में कुछ भी कहने से बच रही है. बताया जाता है कि सोमवार रात एक मालगाड़ी डाउन मेन लाइन में चक्रधरपुर तरफ आ रही थी. पोल संख्या 327/4 होम आईबी सिग्नल के पास किसी कारणवश मालगाड़ी रुक गई. मालगाड़ी के रुकने पर ही चोरों ने लॉक तोड़ कर तीन वैगन से पचास से ज्यादा चावल की बोरियों की चोरी कर ली.
TagsChaibasa मालगाड़ीबोरी भर चावल पारपुलिस अलर्टChaibasa goods trainsack full of rice crossedpolice alertजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





