झारखंड
Chaibasa: मनोहरपुर में सर्पदंश से युवती की तबियत बिगड़ी, भर्ती
Tara Tandi
9 Jun 2025 7:03 PM IST

x
Manoharpur मनोहरपुर : बारिश का मौसम शुरू होते ही पश्चिमी सिंहभूम जिले में जहरीले सांपों का खतरा बढ़ जाता है. मनोहरपुर प्रखंड के दुईया गांव में सोमवार को एक महिला की सर्पदंश से तबियत बिगड़ गई. बताया जाता है कि 30 वर्षीय पार्वती सुंडी अपने घर के समीप जंगल में पत्ता तोड़ने गई थी. इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसके बाये हाथ में डंस लिया. इससे उसकी तबियत बिगड़ने लगी.
उसने घटना की जानकारी अपने घर वालों को दी. इसके बाद मुखिया सुखराम सांडिल के प्रयास से पार्वती सुंडी को इलाज के लिए गुवा के सेल अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने बताया कि समय पर पार्वती सुंडी को अस्पताल ले आया गया, जिससे उसकी जान बच गई. वह अब खतरे से बाहर है.
TagsChaibasa मनोहरपुर सर्पदंशयुवती तबियत बिगड़ीभर्तीChaibasa Manoharpur snakebitegirl's health deterioratedadmittedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





