झारखंड
Chaibasa: पारा शिक्षक की हत्या मामले में 5वां आरोपी गिरफ्तार
Tara Tandi
3 Jun 2025 8:03 PM IST

x
Chaibasa चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला के टेबो थाना क्षेत्र के पारा शिक्षक सनिका तोपनो की पिछले दिनों हरसिंह कोचा वनग्राम जंगल में हत्या कर दी गई थी. इस संबंध में मृतक के पुत्र अनिल तोपनो ने टेबो थाना में मामला दर्ज कराया था. अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने पांचवें आरोपी भोला बोदरा उर्फ भोलाय को मुरुकबेरा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस मामले में पुलिस संजय बोदरा, सुदर्शन बोदरा, रेला हेम्ब्रम उर्फ डेका व एक नाबालिग को पहले ही जेल भेज चुकी है.
पुलिस के अनुसंधान में यह बात सामने आई कि संजय बोदरा ने कुछ दिनों पहले सनिका तोपनो की बाइक को मांग कर अपने गांव चाकी ले गया था. इस दौरान उसने बाइक क्षतिग्रस्त कर दी थी. इस पर सनिका तोपनो ने संजय बोदरा को बाइक की मरम्मत कराने को कहा था लेकिन काफी दिन बीत जाने के बाद भी उसने मरम्मत नहीं कराई. जिसको लेकार सनिका ने संजय के घर आकर उसकी मां के साथ गाली गलौज की थी. इसी बात को लेकर संजय बोदरा ने अपने साथी के साथ मिलकर सनिका तोपनो की जंगल के पास पीट-पीट कर हत्या कर दी. छापेमारी दल में थाना प्रभारी विक्रांत मुंडा व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
TagsChaibasa पारा शिक्षकहत्या मामले5वां आरोपी गिरफ्तारChaibasa Para teacher murder case5th accused arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





