झारखंड

केंद्र सरकार ने रोका झारखंड का लेबर बजट, मनरेगा योजना में मिला 2554 करोड़ रूपये

Kunti Dhruw
28 Feb 2022 11:20 AM GMT
केंद्र सरकार ने रोका झारखंड का लेबर बजट, मनरेगा योजना में मिला 2554 करोड़ रूपये
x
ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों की अकर्मण्यता की वजह से वर्ष 2022-23 का झारखंड का लेबर बजट केंद्र सरकार ने रोक दिया है.

रांची: ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों की अकर्मण्यता की वजह से वर्ष 2022-23 का झारखंड का लेबर बजट केंद्र सरकार ने रोक दिया है. सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार ने झारखंड सहित आठ राज्यों का मनरेगा योजना का लेबर बजट रोक दिया है. जानकारी के अनुसार, चालू ​वित्तीय वर्ष में चल रहे कार्य के भुगतान पर रोक नहीं है. झारखंड को वर्ष 2021-22 में वर्तमान समय तक 2554 करोड़ खर्च किये जा चुके हैं. वहीं पिछले साल 2020-21 में झारखंड में मनरेगा योजना में कुल 3489 करोड़ खर्च किये गये.



Next Story