झारखंड
CBI ने ईडी के उप निदेशक को 20 लाख घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया
Tara Tandi
30 May 2025 4:39 PM IST

x
Ranchi रांची : सीबीआई ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ओडिशा में पदस्थाप उप निदेशक चिंतन रघुवंशी को 20 लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. वह ओडिशा के व्यापारी रतिकांत राउत को ईडी के एक केस में राहत देने के लिए घूस ले रहा था.
ओडिशा के व्यापारी रतिकांत ने सीबीआई से लिखित शिकायत की थी. इसमें यह कहा गया था कि ईडी ने उसके खिलाफ एक इसीआईआर (ECIR/BBZO/20/2020) दर्ज की है. इस केस में उसे गिरफ्तार नहीं करने और उसका अस्पताल अटैच नहीं करने के लिए उप निदेशक चिंतन रघुवंशी पांच करोड़ रुपये घूस मांग रहा है.
बातचीत के बाद उसने केस में राहत देने के नाम पर पांच करोड़ की रकम को घटा कर दो करोड़ रुपये कर दिया है. घूस की रकम एक निजी व्यक्ति के माध्यम से मांगी जा रही है. सीबीआई ने शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद ईडी के उप निदेशेक के खिलाफ पीसी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की. इसके बाद सुनियोजित योजना के तहत ईडी के उप निदेशक को घूस की पहली किस्त के रूप में 20 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया.
TagsCBI ईडीउप निदेशक20 लाख घूस लेतेरंगे गिरफ्तारCBI EDDeputy Directorcaught red handed taking 20 lakh bribeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





