
x
कचहरी रोड स्थित कैटेलिस्ट आईएएस रांची में आगामी 05 फरवरी को नि: शुल्क ऑल इण्डिया जेपीएससी पीटी फ्री मॉक टेस्ट का आयोजन होगा। जिसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थी संस्थान में जाकर या 7091978029 पर संपर्क कर नि: शुल्क रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यह जानकारी बातें कैटेलिस्ट आईएएस के निर्देशक विशाल कुमार ने सोमवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि यह टेस्ट दो पालियों में लिया जाएगा। प्रथम पाली 10:30 से 12:30 तक और द्वितीय पाली 2:00 से 04:00 तक चलेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से अभ्यर्थी जेपीएससी की परीक्षा देते हैं ठीक उसी प्रकार टेस्ट लिखने से अभ्यर्थियों आत्मविश्वास बढ़ेगा। साथ ही अभ्यर्थी परीक्षा की कई बारीकियों से भी अवगत होंगे। टॉप 10 छात्रों को छात्रवृति की सुविधा भी मिलेगी। वहीं, जेपीएससी परीक्षा में हो रही देरी के मद्देनजर छात्रों के पढ़ाई में निरंतरता को बनाए रखने में सहायक होगा, इस टेस्ट के माध्यम से छात्रों को स्वमूल्यांकन एवं आत्मावलोकन का अवसर प्राप्त होगा।
200 से अधिक छात्रों के अंतिम चयन में महत्वपूर्ण भूमिका
कैटेलिस्ट आईएएस संस्थान के संबंध में निर्देशक ने बताया कि पिछले आठ वर्षों में यूपीएससी एवं जीपीएससी परीक्षा में 200 से ज्यादा छात्रों के अंतिम चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है। साथ ही बदलते परिवेश के अनुरूप नये-नये तकनीकों को अपना रहा है। ताकि, झारखंड के छात्रों को बड़े शहरों जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं एवं प्रतिस्पर्धात्मक माहौल मुहैया कराया जा सके। वर्तमान समय संस्थान द्वारा चलाए जा रहे सभी कोर्स को ऑफलाइन, ऑनलाइन, हाइब्रिड एवं रेकॉर्डेड क्लास के रूप में छात्रों को प्रदान किया जा रहा है।
13 फरवरी से नया बैच होगा शुरू
संस्थान के निर्देशक ने बताया की कैटेलिस्ट आईएएस में आगामी 13 फरवरी 2023 (सोमवार) से जीपीएससी मुख्य परीक्षा के लिए नए बैच हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यमों में अलग-अलग प्रारंभ की जाएगी। साथ ही 07 फरवरी 2023 से यूपीएससी 2023 एवं 2024 के लिए CSAT बैच का प्रारंभ किया जाएगा। इसके अलावा जीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के लिए टेस्ट सीरीज का आयोजन मार्च के द्वितीय सप्ताह से प्रारंभ किया जाएगा। जिसका विस्तृत सूचना फरवरी के अंतिम सप्ताह में जारी की जाएगी।
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Tagsताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवारहिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारदैनिक समाचारभारत समाचारखबरों का सिलसीलादेश-विदेश की खबरTaaza SamacharBreaking NewsRelationship with the publicRelationship with the public NewsLatest newsNews webdeskToday's big newsToday's important newsHindi newsBig newsCo untry-world newsState wise newsAaj Ka newsnew newsdaily newsIndia newsseries of newsnews of country and abroad
Next Story





