झारखंड

milk में जहरीला पदार्थ मिलाने का मामला, छापेमारी में आरोपी भागने में सफल

Harrison
31 July 2025 6:18 PM IST
milk में जहरीला पदार्थ मिलाने का मामला, छापेमारी में आरोपी भागने में सफल
x
Ramgarh रामगढ़ : दूध में पानी के साथ खतरनाक केमिकल मिलाकर आपूर्ति करने के धंधे का भंडाफोड़ हुआ है।पौष्टिक आहार के नाम पर दूध का सेवन करने वाले लोग सावधान हो जाएं। वर्षों से रामगढ़ जिले में चल रहे इस धंधे का भंडाफोड़ तब हुआ जब जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपश्री श्रीवास्तव ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की।
पौष्टिक आहार के नाम पर बच्चों को दूध पिलाने व खुद दूध का सेवन करने वाले और चाय की चुस्की लेने वाले पूरी तरह से सावधान हो जाएं। क्योंकि बाजार में केमिकल के साथ पानी मिला कर इंसानी जीवन से खिलवाड़ किया जा रहा है।
वर्षों से जिले में चल रहे इस धंधे का भंडाफोड़ तब हुआ जब जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपश्री श्रीवास्तव ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। बाइपास फोरलेन के पास स्थित रोबिन होटल प्रांगण में दूध में मिलावट का खेल चल रहा था।
Next Story