झारखंड

कार ने ट्रक में मारी टक्कर, चालक की मौत, 3 गंभीर हालत में रिम्स में भर्ती

Rani Sahu
23 March 2023 7:28 AM GMT
कार ने ट्रक में मारी टक्कर, चालक की मौत, 3 गंभीर हालत में रिम्स में भर्ती
x
लोहरदगा : लोहरदगा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां तेज रफ्तार कार ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। वही तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मरने वालों युवक का नाम अरुण सोनी है। वहीं घायल युवकों का नाम शिवम,दीपक और संजय है। घायलों को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया है। वहीं मरने वाले व्यक्ति के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गाड़ी के उड़े परखच्चे
जानकारी के अनुसार लोहरदगा शहरी क्षेत्र के पावरगंज चौक के पास दुर्घटना हुई है। दुर्घटना बुधवार देर रात हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है की कार चालक शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था। तभी लोहरदगा से रांची की ओर जा रहे एक ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। कार का अगला हिस्सा पूरे तरीके से खत्म हो गया। इस घटना में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने कार का शीशा तोड़कर तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।
Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta