
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : झरिया थाना क्षेत्र के केला पट्टी स्थित ठंड़ा थोक विक्रेता चंदन कुमार की दुकान से खुदरा दुकानदार भोजुडीह निवासी अभिजीत भट्टाचार्य के बैग से एक लाख 20 हजार रुपये गायब रहस्यमय ढंग से गायब हो गया। अभिजीत भट्टाचार्य ने इसकी शिकायत शनिवार की रात झरिया थाना में की है। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन की। इस दौरान पुलिस ने थोक विक्रेता के दो कर्मी को पकड़ कर अपने साथ झरिया थाना लाई हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। भुक्तभोगी के परिजनो ने बताया कि चंदन वर्षों से ठंडा सहित अन्य सामग्री का खरीदारी किया करते है।
शनिवार को ठंडा की खरीदारी करने चंदन की दुकान पहुंचा। इस दौरान पैसे से भरा बेग उसके गोदाम में रख कर ठंडा ले रहा था। जिसके बाद बेग वही भुल कर धनबाद चला गया। इसी दौरान कुछ दूरी जाने के बाद पैसे से भरा बेग को देखा तो नही मिला। जिसके बाद चंदन की दुकान में बेग खोजने पहुंचा। मगर बेग नही मिला। काफी खोजबीन करने के बाद दुकान के पास एक नाली में बेग मिला। बेग से पैसा गायब था। इस दौरान उक्त मौजूद कर्मी राजा व एक अन्य कर्मी से पूछताछ की। जिसके बाद भुक्तभोगी ने दोनों कर्मी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। झरिया पुलिस दोनों कर्मी से पैसे के बारे पूछताछ कर रही है। वही राजा ने बताया कि उक्त दुकान में छोटे से काम कर रहा हुं।मैंने पैसा नही लिया हुं।
