झारखंड

झारखंड में बस की ट्रक से टक्कर ,दो की मौत

Tara Tandi
10 March 2024 11:35 AM IST
झारखंड में बस की ट्रक से टक्कर ,दो की मौत
x
रांची। झारखंड के रांची में रविवार को एक बस की ट्रक से टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहन एक फ्लाईओवर के खंभे से जा टकराए। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी दी कि यह दुर्घटना तड़के करीब पांच बजे हुई। तुपुदाना पुलिस थाना प्रभारी मीरा सिंह ने बताया, दुर्घटना में एक महिला और एक बच्चे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान की जा रही है। जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त बस रांची से चाईबासा जा रही थी।
Next Story