झारखंड

थाना प्रभारियों संग बुंडू डीएसपी ने की मासिक क्राइम बैठक, दिए कई निर्देश

Rani Sahu
9 Sept 2022 4:43 PM IST
थाना प्रभारियों संग बुंडू डीएसपी ने की मासिक क्राइम बैठक, दिए कई निर्देश
x
Bundu: बुंडु के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार ने अनुमंडल क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों के साथ क्राइम समीक्षा बैठक की . बैठक में सभी थाना प्रभारियों के संग थाना में दर्ज केस डायरी की समीक्षा की गई.इस मौके पर डीएसपी ने कहा कि स्थायी वारंट तथा लाल वारंट की स्थिति की जानकारी ली गई . अपराध रोकने को लेकर सभी जगहों पर पुलिस सभी सामाजिक मुद्दों,जमीन विवाद जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई. इसके साथ ही आगामी दुर्गा पूजा को लेकर सभी पूजा समितियों की थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर पूजा को लेकर दिशा निर्देश दिए जाने की बात कही है. इस मौके पर बुंडू थाना प्रभारी पंकज भूषण, तमाड़ थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह, अंचल निरीक्षक तमाड़ विमल सिन्हा, सोनाहातु अंचल निरीक्षक रमेश कुमार,थाना प्रभारी मुकेश हेम्ब्रम दशम फॉल थाना प्रभारी विष्णुकांत, राहे थाना प्रभारी सूर्यकांत मौजूद थे.
Vinita
Next Story