झारखंड

साली से छेड़खानी का विरोध करने पर जीजा को आरोपी ने मार दी गोली, अपराधी गिरफ्तार

Kunti Dhruw
21 March 2022 8:09 AM GMT
साली से छेड़खानी का विरोध करने पर जीजा को आरोपी ने मार दी गोली, अपराधी गिरफ्तार
x
झारखंड की राजधानी रांची में अपराधियों के मनसूबे काफी बढ़े हुए हैं।

झारखंड की राजधानी रांची में अपराधियों के मनसूबे काफी बढ़े हुए हैं। शायद यही वजह है कि खुलेआम अपराध भी करते हैं और विरोध पर करने पर गोली मार देते हैं। रविवार की शाम लोअर बाजार थाना क्षेत्र में एक मॉल के पास हुई घटना से तो यही लगता है। एक हथियारबंद अपराधी ने सरेराह एक युवती से छेड़खानी करने लगा और जब उसके जीजा ने विरोध किया तो उसके सिर में गोली मार दी। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा रिम्स ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान हिंदपीढ़ी निवासी राहुल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से दो पिस्टल व गोली भी बरामद की है।

बताया गया कि पीड़ित युवक गुड्डू कुमार रविवार शाम भाभी व साली के साथ न्यूक्लियस मॉल जा रहा था। मॉल के पास नशे में राहुल ने उन्हे रोका और गुड्डू की साली से बदतमिजी करने लगा। इस पर गुड्डू भड़क गया और दोनों में हाथापायी होने लगी। तभी राहुल ने पिस्टल से गुड्डू पर गोली चला दी। गोली गुडुडु के सिर में लग गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की। मगर पीसीआर में तैनात एएसआई छग्गू लाल टुड्डू ने 50 मीटर तक पीछा कर उसे दबोच लिया।उसके पास से पुलिस ने पिस्टल भी बरामद किया है। सूचना मिलने के बाद सिटी डीएसपी दीपक कुमार, लालपुर प्रभारी थानेदार माजिद, लोअर बाजार थानेदार संजय कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस ने पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा है कि गुड्डु से पूछताछ की जाएगी ताकि घटना के बारे में और जानकारी मिल सके। उसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
Next Story