झारखंड

पैसे नहीं देने पर भाई को आया गुस्सा, भाई की हत्या की, फिर...

jantaserishta.com
27 Oct 2021 3:59 PM IST
पैसे नहीं देने पर भाई को आया गुस्सा, भाई की हत्या की, फिर...
x
जानिए पूरा मामला.

देवघर: देवघर के भिखना गांव में इंसानियत को शर्मसार करने की घटना सामने आई है जिसमें छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू घोंप कर हत्या कर दी. वहीं बचाने आए माता-पिता पर भी ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया जिससे माता-पिता भी बुरी तरह जख्मी हो गए. आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें देवघर सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया.

घटना के बारे में पिता महेश्वर पासवान ने बताया कि उनका छोटा पुत्र ज्योतिष पासवान लगातार घर में पैसे की मांग करता था. कई जमीनें भी पहले बेच दी थी. वह हर बार 40-50 हजार रुपये का मांग करता था.
बीते दिनों भी वह लगातार पैसे की मांग कर रहा था. पैसे नहीं देने पर उसने गुस्से में बड़े भाई दिनेश पासवान पर चाकू से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. वहीं, बचाने आए माता नीलम देवी और पिता महेश्वर पासवान दोनों घायल हो गए जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा देवघर सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज चल रहा है.
कुंडा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह घटना क्यों घटी, जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story