झारखंड
Khunti में भारी बारिश से धंसा पुल, ट्रक फंसा, तोरपा-सिमडेगा मार्ग बंद
Tara Tandi
19 Jun 2025 6:44 PM IST

x
Khunti खूंटी : झारखंड में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. खूंटी में भी बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है. भारी बारिश और अत्यधिक जलभराव के कारण तोरपा-सिमडेगा मार्ग पर स्थित एक पुल धंस गया है, जिससे उस पर से गुजर रहा एक माल वाहक ट्रक पुल के बीचोबीच फंस गया है.
जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह एक मालवाहक ट्रक पुल पार कर रहा था. तभी अचानक पुल का एक हिस्सा नीचे की ओर धंस गया. ट्रक का अगला हिस्सा पुल के धंसे हिस्से में फंस गया. हालांकि गनीमत रही कि किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई. घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, स्थानीय पुलिस और NDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है. ट्रक को बाहर निकालने और पुल की स्थिति का आकलन किया जा रहा है. प्रशासन का कहना है कि मरम्मत कार्य जल्द शुरू किया जाएगा, लेकिन तेज बारिश के कारण फिलहाल हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं.
पुल धंसने की वजह से तोरपा-सिमडेगा मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है. यात्री, व्यापारी और ग्रामीणों को अब वैकल्पिक मार्गों से होकर लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है. ग्रामीण इलाकों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर भी असर पड़ा है. प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जब तक पुल की मरम्मत पूरी नहीं हो जाती, पुल के आसपास न जाएं और वैकल्पिक रास्तों का ही उपयोग करें. साथ ही, अगले 48 घंटों तक भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए अलर्ट भी जारी किया गया है.
TagsKhunti भारी बारिशधंसा पुलट्रक फंसातोरपा-सिमडेगा मार्ग बंदKhunti heavy rainbridge collapsedtruck stuckTorpa-Simdega road closedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





