
x
Ranchi रांची: नगड़ी थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान अपहृत दुल्हन के भाई को पुलिस ने झारखंड-बिहार बॉर्डर से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने अपहरण की वारदात अंजाम देने वाले चार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। अपहरणकर्ताओं ने युवक के परिजनों से 20 लाख रुपए की फिरौती की मांग की थी।
पुलिस के मुताबिक, 24 नवंबर की रात विश्वंभर प्रसाद अपनी बेटी के शादी समारोह में व्यस्त थे। इसी दौरान करीब 2 बजे उनके मोबाइल पर बेटे सुमित सोनी का फोन आया, जिसमें उसने बताया कि कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया है। फोन कटते ही परिवार में अफरातफरी मच गई और तत्काल इसकी सूचना नगड़ी थाना को दी गई। सूचना मिलते ही रांची पुलिस अलर्ट हो गई।
पुलिस ने साइबर टेक्निकल सेल की मदद से अपहरणकर्ताओं की लोकेशन ट्रैक की और कुछ ही घंटों में कार्रवाई करते हुए बिहार बॉर्डर के पास से आरोपी गिरोह को पकड़ लिया। टीम ने पीड़ित सुमित सोनी को भी सकुशल बरामद कर लिया।
पुलिस ने बताया कि शादी समारोह के दौरान भीड़-भाड़ और अफरातफरी का फायदा उठाकर अपराधियों ने इस अपहरण की योजना बनाई थी। गिरफ्तार आरोपियों में नारायण कुमार, सोनू कुमार विश्वकर्मा, सुमित कुमार और हर्ष कुमार शामिल हैं। सभी आरोपी बिहार के आरा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन, एक सफेद स्विफ्ट डिजायर और नशे की दवाइयां जब्त की हैं। हेडक्वार्टर-2 डीएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ है कि फिरौती वसूलने के उद्देश्य से अपहरण किया गया था। पुलिस ने तत्काल अभियान चलाकर चारों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
Tagsरांची अपहरणदुल्हन के भाई का अपहरणनगड़ी थानाझारखंड-बिहार बॉर्डर20 लाख फिरौतीरांची पुलिसशादी समारोह अपराधआरा गैंगअपहरणकर्ता गिरफ्तारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





