झारखंड

ईंट लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो घायल

Admindelhi1
6 March 2024 9:07 AM GMT
ईंट लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो घायल
x
दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

धनबाद: सरायकेला-खरसावां जिले की विभिन्न सड़कों पर लगातार हिट एंड रन की घटनाएं हो रही हैं। तेज रफ्तार वाहनों द्वारा बाइक सवार को ठोकर मार कर फरार होने की घटना अब आम हो गई है। मंगलवार की शाम सरायकेला-टाटा सड़क पर तिरीलडीह मोड़ पर ईंट लदे ट्रैक्टर ने आदित्यपुर से लौट रहे एक बाइक पर सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मारी, जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान खरसावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिलकु गांव के गोपाल नायक (28) एवं मृत्युंजय नायक (27) के रूप में हुई है। घटना के समय क्राइम मीटिंग से लौट रहे चांडिल एसडीपीओ ने अपनी गाड़ी रोक कर स्वयं दोनों घायलों को अपने गाड़ी के जरिए सदर अस्पताल पहुंचाए।

घायलों में गोपाल नायक को गंभीर चोट लगी है, उसकी स्थिति चिंताजनक है। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जमशेदपुर एमजीएम रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि गोपाल नायक एवं मृत्युंजय नायक दोनों आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत किसी कंपनी में काम करते हैं तथा काम समाप्त कर घर लौट रहे थे। इस दौरान सामने से ईट लदे ट्रैक्टर ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी, टक्कर काफी जोरदार थी, जिससे दोनों युवक जमीन पर गिर पड़े।

Next Story