झारखंड

स्कूल बस का हुआ ब्रेक फेल, 40 बच्चे घायल

Rani Sahu
19 July 2023 7:24 AM GMT
स्कूल बस का हुआ ब्रेक फेल, 40 बच्चे घायल
x
रांची : रांची के ओरमांझी से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। जानकारी सामने आई है कि इरबा में माउंट कारमेल स्कूल, ओरमांझी की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना बुधवार सुबह की है। बस में सवार 40 बच्चे घायल हो गये हैं। घायल बच्चों का इलाज़ Curesta ACMS Hospital इरबा में भर्ती किया गया है।
ब्रेक फेल होने से हुई दुर्घटना
बताया जा रहा है कि 3 बच्चों की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जो जानकारी मिल पाई है उसके अनुसार स्कूल बस का ब्रेक फेल हो गया था इस वजह से यह दुर्घटना हुई। बच्चों के अभिभावक भी अस्पताल पहुंच गए हैं। अभिभावकों में काफी नाराजगी देखने को मिल रही है। अभिभावकों ने राज्य सरकार से मांग भी की है कि स्कूली बसों के लिए जारी गाइडलाइन का सख़्ती से पालन कराया जाये।
Next Story