झारखंड

आई लव यू का जवाब नहीं देने पर लड़के ने बाइक से लड़की की स्कूटी को मारी टक्कर

Rani Sahu
6 March 2023 8:24 AM GMT
आई लव यू का जवाब नहीं देने पर लड़के ने बाइक से लड़की की स्कूटी को मारी टक्कर
x
झारखंड : झारखंड के चतरा जिले एक तरफा प्यार का एक मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने एक तरफा प्यार में पागल आशिक के आई लव यू का जवाब नहीं दिया तो लड़के ने बाइक से लड़की की स्कूटी में टक्कर मार दी। इससे छात्रा सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई है। इससे लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मोटरसाइकिल को जब्त किया और थाना ले गई। मृतक छात्रा का नाम साक्षी कुमारी है। साक्षी सिकिद गांव निवासी शिक्षक बिरेंद्र कुमार पांडेय की बेटी थी। वहीं ,धक्का मारने वाला युवक काली मंदिर गौड़ फ्री स्कूल गली का है।
कई दिनों से कर रहा था परेशान
दरअसल कुछ दिनों पहले साक्षी को स्कूल से फेयरवेल दी गई थी। युवक पिछले कई दिनों से लड़की के सामने लव प्रपोजल रख रहा था। लड़की उसका प्रपोजल ठुकरा रही थी। युवक पिछले कई दिनों से छात्रा के पीछे पड़ा था। लड़की उसका प्रस्तवा स्वीकार नहीं कर रही थी। इसी बीच लड़की जब स्कूटी पर सवार होकर अपने भाई को लाने के लिए डीएवी स्कूल जा रही थी। नाराज युवक ने लड़की को अपनी मोटरसाइकिल से धक्का मार दिया। धक्का मारने वाले युवक को भी गंभीर चोटें लगी हैं। उसे रिम्स रेफर किया गया है। वहीं घटना की सूचना पर एसडीपीओ अविनाश कुमार दल बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story